संस्थान द्वारा संचालित प्रमुख गतिविधियाँ
सांस्कृतिक गतिविधियाँ, जनजागरण एवं सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम।
विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए शिक्षा और विकास से जुड़ी गतिविधियाँ।
श्री सेवा संस्थान विगत 20 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहा है।
संस्थान द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज के
जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सेवा की जाती रही है।
संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी अस्पतालों में रोगियों एवं उनके परिजनों को
दोनों समय भोजन उपलब्ध कराना, रोगियों एवं उनके अटेंडेंट्स की सहायता एवं सेवा करना,
तथा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन जैसे अनेक
सेवा कार्य समय-समय पर संचालित किए जाते रहे हैं।
समाज सेवा की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए
श्री सेवा युवा संस्थान
का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा,
समर्पण एवं सेवा-भावना को समाजहित के कार्यों से जोड़ना है।
युवा संस्थान पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा,
सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।
वर्तमान में
“हरियालों निम्बाहेड़ा”
अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप
देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ,
हरित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सके।
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के इस पुनीत कार्य में
अपना अमूल्य सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करें।
🙏🙏🙏
संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की झलकियाँ